फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया विनोद कोर्ट में हाजिर, शरणदाता रामू गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय ने संतकबीरनगर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। वहीं शरणदाता रामू पांडेय को खोराबार पुलिस ने कोनी तिराहे से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर रामू ने भागने के लिए फायरिंग भी की।
विज्ञापन

सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विनोद के शहर से बाहर होने पर शरणदाता रामू पांडेय ही उसका पूरा कारोबार देखता था। अपराधियों के इसके तालमेल थे और कई घटनाओं की इसने ही मॉनीटरिंग की है। पुलिस विनोद के साथ ही इसके तलाश में लगी थी। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को रामू के कोनी तिराहे के पास होने की जानकारी मिली। खोराबार थानेदार गिरिजेश कुमार तिवारी हमराहियों के साथ वहां पर पहुंच गए और घेराबंदी कर ली। इसी बीच रामू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगा, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उधर, माफिया विनोद ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें