फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर पर छेड़खानी का मुकदमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर। बीए की छात्रा ने डांस टीचर पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि डांस सिखाने के दौरान वह अश्लील हरकत करते थे। डांस क्लास छोड़ देने के बाद वे स्कूल जाने के दौरान परेशान करते थे। टीचर ने अपने दोस्तों की मदद से चिट्ठी देकर बात करने को भी कहा था। परेशान छात्रा ने घरवालों को इसकी जानकारी दी फिर गोरखनाथ थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के जमुनहिया निवासी सरफराज खान डांस टीचर हैं। उनके पास बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा भी डांस सीखने को जाती थी। छात्रा का कहना है कि वह डांस सिखाने के बहाने ही वह अश्लील हरकत करते थे। बात बढ़ी तो छात्रा ने डांस क्लास छोड़ दी। इस पर वह उसका पीछा करने लगा और स्कूल से आते-जाते समय छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा का कहना है कि उनके दोस्त एक दिन स्कूल से जाते समय रास्ते में रोक लिए और चिट्ठी देने लगे। न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें