गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने मंगलवार रात को बाइक चोरी के आरोपी को दानापानी होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को बताया कि पुलिस बोक्टा चौराहे पर मंगलवार की रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक के होने की सूचना मिली। दानापानी होटल के पास घेराबंदी में पीपीगंज का भगवानपुर निवासी सिराज उर्फ गोलू चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पांच और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसमें से एक बाइक ओमप्रकाश उपध्याय की है जो तीन दिन पहले तहसील गेट से चोरी हुई थी। सिराज ने बताया कि वह अपने गांव के ही एक और युवक अजय के साथ मोटरसाइकिलें चोरी करता है। चोरी की गाड़ियां नेपाल में सस्ते दामों पर बेची जाती हैं।
चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार
गोरखपुर। कंचनपुर तिराहे के पास से बुधवार को तिवारीपुर पुलिस ने इलाहीबाग निवासी आरिफ को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।