फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता समेत चार पर केस दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता के कार्यालय में मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को जेई ने भी चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


कार्यालय सहायक अमर नाथ चौबे और अधिशासी अभियंता जेपी यादव ने बुधवार को कोतवाली में जेई सुनील यादव पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसमें जेई सुनील यादव पर अधिशासी अभियंता कार्यालय में घुसकर संविदा कर्मी अमर नाथ चौबे के साथ मारपीट और कार्यालय का कामकाज प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।

बृहस्पतिवार को जेई सुनील यादव ने भी अधिशासी अभियंता जेपी यादव, संविदा कर्मी अमरनाथ चौबे और दो उपभोक्ताओं पर मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली के प्रभारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि दोनो पक्षोें की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

गोरखपुर। वितरण खंड द्वितीय में संविदा पर तैनात कर्मचारी अमरनाथ चौबे के साथ मारपीट के विरोध बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा। दफ्तर के कर्मचारिओं को जब सूचना मिली कि कर्मचारी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है तो उनका गुस्सा बढ़ गया। सभी ने तत्काल कार्य बहिष्कार का फैसला ले लिया। हालांकि, इसके पहले आरोपी जेई की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के लिए पहले से ही कार्य बहिष्कार की तैयारी थी। इस दौरान बक्शीपुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर किसी तरह का विभागीय काम नहीं हुआ। सभी काउंटर बंदे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें