फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Apr 2018 01:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
हरपुर बुदहट के कटसहरा में शंभूशरण यादव को पीटकर मार डालने के मुख्य आरोपी किराना व्यापारी वीरेंद्र उर्फ भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि किराने के सामान की पुरानी उधारी न देने और फिर से उधार लेने की जिद पर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक किराना व्यापारी ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस आफिस में एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि 22 अप्रैल की रात गोरेडीह बनकटवां निवासी शंभूशरण यादव का वीरेंद्र से उधार की रकम के लिए विवाद हो गया था। इसी दौरान वीरेंद्र ने कुछ साथियों के साथ मिलकर शंभूशरण की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने सहजनवां सीएचसी में शंभूशरण को भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शंभूशरण के बेटे रंजीत की तहरीर पर वीरेंद्र और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि वीरेंद्र भागने की फिराक में है। पुलिस महैता मोड़ पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा, बाइक आदि बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आ गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें