फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के शौचालयों से टोटी, पाइप चुराने में तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 12:31 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के शौचालय से टोटी, पाइप आदि सामान की चोरी करने वाले तीन युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से चोरी का समान बरामद हुआ है। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई है।
विज्ञापन


ट्रेनों के शौचालय से टोटी सहित अन्य सामान चोरी होने की लगातार शिकायतों के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम ने मानीटरिंग तेज करने के निर्देश दिए थे। शनिवार की रात में गश्त के दौरान आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल दीनानाथ तिवारी आदि ने संदेह होने पर तीन युवकों को स्टेशन परिसर से पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान सिद्धार्थनगर के बभनी निवासी उपेंद्र शर्मा, सीतापुर जिले के सोबरनलाल गांव निवासी उमेश कुमार चौहान, गोरखपुर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय के सामने झोपड़ी में रहने वाले दीपक सोनी के रूप में हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणजीत ने बताया कि मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पाठक को दी गई। इस गैंग से जुड़े कुछ और लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें