फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों की हरकत से परेशान 10वीं की छात्राओं ने परीक्षा देने से की तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों से परेशान 10वीं की 14 छात्राओं ने परीक्षा देने से किया इनकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। मनचलों की हरकतों से परेशान एक गांव की 14 छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में बैठने से तौबा कर ली है। गांव के ही बाइक सवार मनचलों से परेशान ये सभी छात्राएं रविवार को पुलिस चौकी पहुंच गईं। अभिभावकों संग झुंपा चौकी पहुंचीं छात्राएं बोलीं कि लड़के अकसर उनके ऑटो का पीछा करके उनके सामने ना केवल गलत इशारे करते हैं, बल्कि सीटियां बजाकर उन्हेें परेशान भी करते हैं। ऑटो चालक ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्राओं ने कहा कि पुलिस अंकल, अगर उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निजात नहीं दिलवाई गई तो वे 19, 25 और 29 को होने वाले परीक्षाओं में नहीं बैठेंगी। सूचना के बाद थाना प्रभारी बलवंत जस्सू व चौकी इंचार्ज गोपाल दास गांव पहुंचे छात्राओं से बातचीत की।
छात्राओं ने बताया कि मनचलों की इस हरकत से शनिवार को उनका पेपर भी ठीक ढंग से नहीं हो पाया। पेपर देकर घर लौटकर छात्राओं ने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद वे झुंपा स्थित पुलिस चौकी पहुंचीं और लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस छात्राओं के साथ भविष्य में किसी भी तरह की हरकत नहीं होने देगी।
- बलवंत सिंह जस्सू, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें