फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा में युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को युवती का शव मिला। युवती की पहचान देवरिया के बैतालपुर निवासी गुड्डी (22) के रूप में हुई। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक युवती का चेहरा काला पड़ गया था। जीभ बाहर निकली हुई थी। गले पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है हत्या करके युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। हत्या को हादसा बनाने की साजिश है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


देवरिया के बैतालपुर निवासी गुड्डी के पिता रवींद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में नाना झीनक के यहां रहती थी। नाना की संपत्ति में मां को हिस्सा मिला था। डुमरी खुर्द के लोगों ने बताया कि गुड्डी की मां मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। उनका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले गुड्डी गांव से निकली थी। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव बरामद हुआ। चेहरा काला पड़ने और गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का संदेह जताया गया है। थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें