कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज के लोहरपुरवा गांव के सामने मंगलवार की रात बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही जबकि पत्नी की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है।
देवरिया, भटनी के उस्का गांव निवासी सुधीर सिंह (30) फरेंदा के निरालानगर स्थित महदेवा कॉलोनी में पत्नी शीतल (25) के साथ रहते थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह पत्नी को लेकर बाइक से कैंपियरगंज की ओर से फरेंदा जा रहे थे। लोहरपुरवा गांव के सामने सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।