फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पुत्र के गैंग ने डाला था डाका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार के रामनगर कड़जहा धर्मकांटा के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहे सात डकैतों को पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान पांच मौका पाकर फरार हो गए। पकडे़ गए डकैतों की बोलेरो में पुलिस ने अंग्रेजी शराब, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। इस दौरान मौके से बाइक भी पकड़ी गई। गिरफ्त में आया एक डकैत सिपाही का बेटा है। पुलिस की पूछताछ में सभी ने चार अक्टूबर को खोराबार, करजहा फोरलेन पर बंधक बनाकर शराब लूटने की घटना स्वीकार की है।
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि बुधवार रात खोराबार इंस्पेक्टर गिरजेश तिवारी, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह ने रामनगर करजहा में महावीर धर्मकांटा के पास घेराबंदी की थी। इसी दौरान दो बोलेरो और बाइक से डकैतों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। डकैत पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। मौका पाकर एक बोलेरो में सवार पांच डकैत फरार हो गए। घेराबंदी में एक बोलेरो, दो बाइक पर सवार सात बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। गाड़ी में अंग्रेजी शराब, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। इनकी पहचान झंगहा के जंगल रसूलपुर टोला सहुलाभारी निवासी प्रदीप यादव पुत्र रामजी, सिकरीगंज के रोहारी निवासी आतम साहनी, खजनी के तालनवर निवासी कमलेश निषाद, मुकेश साहनी, चौरीचौरा के भटगांवा निवासी प्रदीप उर्फ छोटू तिवारी, बेलवा बाबू के अमन पासवान, चरगांवा के भोला विश्वकर्मा के रूप में हुई। एसपी सिटी ने बताया कि फरार बदमाशों की पहचान हो गई है, प्रदीप यादव गैंग लीडर है। यह हाईवे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता हैं।
विज्ञापन


लूट की धारा डकैती में बदली
एसपी सिटी ने बताया कि चार अक्टूबर को खोराबार, करजहा फोनलेन पर बंधक बनाकर शराब लूट ली गई थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पता चला की लूट की वारदात में बारह से अधिक लोग शामिल हैं। ऐसे मेें लूट की धारा को डकैती में बदल दी गई। पकड़े गए सभी बदमाश जेल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिपाही का बेटा है प्रदीप यादव
बदमाश प्रदीप यादव सिपाही का बेटा है। उसके पिता बस्ती में तैनात हैं। वह गैंग बनाकर लूटपाट की वारदात कर रहा था। वह सहजनवां में शराब की चोरी में भी शामिल था। इसके अलावा चौरीचौरा में रंगदारी के लिए प्रबंधक पुत्र की हत्या में शामिल रहा है। झंगहा थाने के गैंगेस्टर प्रदीप पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। प्रदीप बदमाश संदीप तिवारी का शागिर्द है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें