फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया प्रदीप समेत दस पर गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। माफिया प्रदीप सिंह और उनके नौ साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर कोतवाली माधव प्रसाद द्विवेदी ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक सप्ताह पहले ही माफिया प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
सहजनवां के मल्हीपुर निवासी माफिया प्रदीप सिंह पर 13 अगस्त की शाम कोतवाली इलाके में जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान फायरिंग करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह मौका पाकर वह भाग निकला। 30 सितंबर की रात में मल्हीपुर गांव के मोड़ पर सीओ कैंपियरगंज आशुतोष शुक्ल की टीम ने .38 बोर की रिवाल्वर और कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इसके अलावा पवन सिंह और उसके पांच साथियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लगा गैंगेस्टर
प्रदीप सिंह, निवासी मल्हीपुर सहजनवां, धीरेंद्र नाथ राय, निवासी धसका, बांसगांव, घनश्याम यादव, निवासी बंजरिया, उरुवां, शैलेश कुमार निवासी देईपार, सहजनवां, विजय प्रताप सिंह, निवासी सहजनवा, महेंद्र यादव, निवासी जमुहरा, मेंहदावल. संतकबीरनगर, आनंद यादव, निवासी छपिया खजनी, गंगेश्वर सिंह निवासी सरैया, बेलीपार, अमलेंदु पांडेय निवासी मिरजी, उरुवा, दिलीप जायसवाल निवासी हाटा बुजुर्ग उरुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें