फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का फोटो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पॉलीटेक्निक की छात्रा की फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर उसे अश्लील बनाकर अपलोड करने की धमकी देने वाले रिटायर्ड सूबेदार पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भी भेजता था।
शाहपुर के बिछिया निवासी रिटायर्ड सूबेदार रामदरश सिंह का बेटा संदीप गांव की छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। उसके मना करने के बाद भी वह उसे परेशान कर रहा था। इस बीच छात्रा गोरखपुर में पॉलीटेक्निक करने आ गई। संदीप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और नंबर बदल कर उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता रहा। परेशान होकर युवती ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात संदीप को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को अश्लील संदेश भेजा
चिलुआताल। एक युवती ने मोबाइल फोन पर तीन दिनों से आ रहे अश्लील संदेशों से आजिज आकर थाने में शिकायत की है। युवती ने बुधवार को इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद ही युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें