फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी व्यापारी को चाकुओं से गोदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला।
पड़ौली चौराहे पर स्थित फर्नीचर की दुकान में सोए व्यापारी पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। व्यापारी राकेश शर्मा की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की मगर वह फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी ले गई। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ौली गांव के राकेश शर्मा की चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। वह सोमवार की रात में बेसमेंट में सोए थे। भोर में चार बजे के करीब लुंगी पहने एक शख्स आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। राकेश की नींद खुली और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच हमलावर ने राकेश की गर्दन और शरीर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, मगर हमलावर को नहीं पकड़ पाए। हमले से घायल राकेश जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें