फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से 3.5 लाख की चोरी

Mon, 06 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में डॉक्टर के घर में घुसे चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। चोर घर में खिड़की के रास्ते दाखिल हुए थे। रविवार सुबह जब घरवालों की आंखें खुलीं तो चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस  मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पूर्वी में विनोद लता पाठक अपनी तीन बेटियों में मझली भूमिजा के साथ रहती हैं। उनके पति सिद्धार्थनगर में डॉक्टर हैं। शनिवार की रात में भूमिजा मां के साथ ही उनके कमरे में सो गई थी। रात में किसी समय खिड़की और ग्रिल तोड़कर चोर उनके घर में दाखिल हुए और आलमारी तोड़कर उसमें रखा जेवरों से भरा बैग उठा ले गए। मां-बेटी रविवार सुबह जब उठीं तो आलमारी खुली देख दंग रह गईं, जिससे चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। विनोद लता के मुताबिक 30 हजार नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी हुए हैं।

ताला तोड़कर लाखों की चोरी
चिलुआताल। मोहरीपुर निवासी रामसुभग तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। पूरा परिवार 27 फरवरी को रिश्तेदारी के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके मुताबिक आठ साल पहले भी उनके मकान में चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें