फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में घुसी, दो छात्रों की मौत

Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां के बरवार-बरहुआ के बीच बोलेरो से टकराई बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में सिद्धार्थनगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिपिक हरिश्चंद्र के बेटे गोलू (18) और पाली के शिवम कुमार सिंह (17) की मौत हो गई। गोलू बिना हेलमेट लगाए ही बाइक चला रहा था। दोनों की ही मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई।
विज्ञापन

केशवपुर वार्ड नंबर 16 निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र गोलू जुबिली इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे। बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त शिवम कुमार सिंह के साथ बाइक से गोरखपुर की ओर आ रहे थे। अभी वे बरवार से आगे बढ़े थे कि बाइक बोेलेरो से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। हादसे में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया। वहां से शिवम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय शिवम की मौत हो गई। दोनों ही अपने मां-बाप के एकलौते बेटे थे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें