फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र के पति ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)।
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेली गांव में पत्नी की नौकरी को लेकर हुई बहस के बाद गोपाल उर्फ गुड्डू सिंह (43) ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद घर वाले पहुंचे तो वह जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। घर के लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि घरवाले मौत की वजह नहीं बता रहे हैं, मगर चर्चा है कि शिक्षामित्र पत्नी की नौकरी को लेकर गुड्डू परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बेला गांव निवासी रिटायर शिक्षक लालमन सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह आटा चक्की चलाते थे। पत्नी शिक्षामित्र हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बीते कई दिनों से पत्नी की नौकरी को लेकर घर में कलह हो रही थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे गुड्डू सिंह घर पहुंचे। इसके बाद पत्नी से नौकरी को लेकर उनकी फिर बहस होने लगी। ऐसे में उन्होंने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़े तड़प रहे थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें