फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि की मौत के मामले में बहन, जीजा हिरासत में

Sun, 04 Nov 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के उत्तर टोला बशारतपुर में अंजलि (25) की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी बड़ी बहन मंजू और जीजा मनोज को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

शाहपुर के उत्तर टोला बशारतपुर निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की छोटी बेटी अंजली अपनी मझली बहन मंजू के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की देर रात अंजलि का शव बहन के घर के बाहर मिला था। चचेरे भाई गोविंद का आरोप था कि अंजलि को मनोज ने मारापीटा था। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीन सिंह कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद ही अंजलि की बहन और उसके जीजा को हिरासत में लिया गया है।

दूसरी बड़ी बहन ने दी तहरीर

अंजलि की दूसरी बड़ी बहन नीलम ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बहन मंजू और उसके पति मनोज अंजलि को मारापीटा करते थे। आशंका है कि अंजलि की मौत चोट लगने से हुई है। तहरीर को आधार बनाकर पुलिस जांच कर रही है। अंजलि की केवल दो बहनें ही हैं।
 

थाना प्रभारी प्रदीप लाइन हाजिर

शाहपुर क्षेत्र में बढ़े अपराध से नाराज एसएसपी शलभ माथुर ने शनिवार को थाना प्रभारी प्रदीप शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया। अंजलि की मौत से पहले ही पीआरवी टीम पर फायरिंग की भी घटना हुई थी। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। नये थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है। कामकाज एसएसआई नवीन सिंह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें