फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेलियां मनाते पकड़े गए प्रधान पति को पत्नी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कस्बे की सीमा से लगे एक गांव के प्रधान पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर ग्राम प्रधान पत्नी ने घरवालों के साथ जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल प्रधान पति घर से भाग गया। परिवार के लोगों ने उसकी प्रेमिका की भी जमकर पिटाई की और घर से बाहर सामान निकालकर मकान में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

प्रधान पति का अपने गांव की ही महिला से काफी समय से प्रेम चल रहा था। प्रेमी प्रधान पति ने महिला को रहने के लिए अपना एक मकान भी दे रखा था। शुक्रवार की रात प्रधान पति महिला के कमरे में गया था। इसकी खबर किसी ने ग्राम प्रधान पत्नी को दे दी। ग्राम प्रधान पत्नी सहित पूरा परिवार लाठी डंडे के साथ मकान पर पहुंच गया। प्रधान पति को महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में देखकर घरवालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। प्रधान पति वहां से भाग गया। उधर, परिवार के लोगों ने प्रेमिका का सामान बाहर फेंककर मकान में ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें