फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने जेई की पत्नी की चेन लूटी

Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
loot shimla
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। घर के बाहर पति के साथ टहल रही महिला की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। वारदात रविवार की रात में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के पति ने गोरखनाथ थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


गोरखनाथ के रामजानकी नगर कॉलोनी निवासी डीपी उपाध्याय आरईएस विभाग में जेई हैं। इस समय वह महराजगंज जिले में तैनात हैं। वह रविवार रात दस बजे वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी राजेश्वरी उपाध्याय (45) के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। डीपी उपाध्याय थोड़ा आगे निकल गए और उनकी पत्नी पीछे रह गईं। उसी दौरान शिवमंदिर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक आए और उनकी चेन छीन कर फरार हो गए। उसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें