फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 21 Mar 2018 08:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कैंपियरगंज के राखूखोर गांव के केवटलिया टोला के पास पीपल के पेड़ से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।। जिन युवकों की जान गई, वे हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों की मौत की खबर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कैंपियरगंज के बाने गांव निवासी लालू गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा दीनदयाल गुप्ता, गांव के ही लोहर (26) और गोलू के साथ बाइक से पीपीगंज किसी काम से गया था। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में केवटलिया टोला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

तीनों युवकों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां दीनदयाल और लोहर की मौत हो गई। गोलू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौत की खबर पाकर अस्पताल पर जुटे परिजनों को संभालना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें