फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की छेड़खानी से तंग 10वीं के छात्र ने छोड़ी परीक्षा, घर भी छोड़ा

Mon, 19 Feb 2018 07:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
अभी तक छेड़खानी के मामलों में लड़कियां ही पीड़ित होती थीं लेकिन चौरीचौरा इलाके में एक लड़की द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हाईस्कूल के छात्र के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बात इतनी आगे बढ़ गई कि छेड़खानी से तंग छात्र ने परीक्षा ही छोड़ दी और घर नहीं लौटा है। लड़के के पिता ने चौरीचौरा थाने में तहरीर देकर लड़की के पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या पांच निवासी गया प्रसाद जायसवाल ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर सात में रहने वाली एक लड़की काफी दिनों से उनके बेटे को परेशान कर रही है।  छेड़खानी से आजिज आकर उनके बेटे ने पहले दिन से ही परीक्षा छोड़ दी है और लड़की के डर से कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला है।

उन्होेंने आरोप लगाया कि रविवार को जब लड़की ने उनके बेटे को नहीं देखा तो अपने पिता को घर भेज दिया। लड़की के पिता ने घर पर मेहमानों के सामने ही अपशब्द कहते ह्रुए बेटे की शादी लड़की से कराने का दबाव बनाया। कहा कि शादी नहीं करना है कि तो पांच लाख रुपये दो वरना मुकदमा दर्ज कराकर पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें