फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दस बदमाश पकड़े गए

Sun, 10 Dec 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दस बदमाशों को पकड़ा है। खोराबार और राजघाट इलाके में शनिवार की देर रात पुलिस टीम ने इन बदमाशों को दबोचा। पुलिस को शक है कि ये बदमाश लूट की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। हालांकि पुलिस अफसर अभी बदमाशों के बारे में जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को शहर में लूटपाट करने वाले बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। इसी के बाद सीओ प्रवीण सिंह, स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को घेराबंदी करने का आदेश दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोराबार के आजादनगर और राजघाट के अमरुतानी बाग में बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देकर बदमाशों ने फायरिंग भी की, लेकिन तभी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दस बदमाश को पकड़ लिया। फायरिंग की सूचना पर एसएसपी, सीओ कैंट अभिषेक सिंह के साथ खुद भी मौके पर पहुंच गए थे।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस को तमंचा और लूटे गए मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस अफसर बदमाशों से पूछताछ कर इनके और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को कई बड़ी घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें