फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो में युवती से छेड़छाड़ पर युवक की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

मेरठ से लावड़ जा रहे एक टेंपो में सवार युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की दौराला में जमकर धुनाई की। बाद में माफी मांगने पर मनचले को बीच रास्ते में ही टेंपो से उतार दिया।
विज्ञापन

लावड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार सुबह किसी काम से मेरठ गई थी। बताया कि वह मेरठ से टेंपो में सवार होकर लावड़ लौट रही थी। टेंपो में उसके पास एक युवक बैठा हुआ था। रास्ते में युवक ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसका युवती ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक नहीं माना। इस पर युवती दौराला गांव के निकट युवक पर भड़क गई। इसके चलते यात्रियों ने टेंपो रुकवा लिया। इसके बाद युवक को टेंपो से नीचे उतारकर उसकी जमकर धुनाई की। मारपीट के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंपने की बात कही तो युवक ने माफी मांग ली। इसके बाद यात्रियों ने उसे बीच रास्ते में ही टेंपो से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बाद में माफी मांगने पर आरोपी युवक को बीच रास्ते में उतारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें