फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत रेल कर्मचारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)।
गुलरिहा क्षेत्र के बरौली गांव के पास तुर्रा नाले में बृहस्पतिवार को रिटायर्ड रेल कर्मचारी राम विलास निषाद की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। सिर और शरीर पर कूंचे जाने के निशान हैं। शव पाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए और घरवालों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पत्नी ने पास के ही एक कच्ची शराब से जुड़े शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिपराइच के विस्मिलहा गांव निवासी राम विलास निषाद रेलवे से रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को पेंशन निकालने की बात बोलकर वह घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। रात में उनके न आने पर घरवालों ने तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी लाश तुर्रा नाले में पाए जाने की सूचना मिली। मौके पत्नी शारदा देवी के साथ अन्य घरवाले पहुंचे। शारदा देवी ने आरोप लगाया कि कच्ची शराब का काम करने वाले शख्स ने ही पेंशन के 22 हजार रुपये लूट कर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि राम विलास शराब पीने के बाद नाली में गिरा था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें