फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

Fri, 23 Jun 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : erlc.com
विज्ञापन
लखनऊ से बीटेक कर रहे सूरज सिंह (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की दोपहर तक जब सूरज अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो भाभी उसे जगाने गईं। आवाज देने के बाद भी कमरा न खुलने पर जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने घर वालों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर सूरज को फंदे से उतारा और भागे-भागे लेकर शाहपुर स्थित नर्सिंग होम पहुंचे, मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शाहपुर के पादरी बाजार बैंक कॉलोनी निवासी स्वर्गीय संत कुमार सिंह रेलवे विजिलेंस विभाग से रिटायर थे। उनके चार बेटे और दो बेटियों में सूरज सिंह तीसरे नंबर का था। वह लखनऊ से बीटेक कर रहा था। गर्मी की छुट्टी में एक महीने पहले वह घर आया था। सूरज की एक बहन ज्योति दिल्ली से बीटेक कर रही है। गुरुवार को सूरज की मां बेटी से मिलने दिल्ली जाने के लिए निकली थीं।

घरवालों के मुताबिक सूरज की किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हुई थी। मां तो वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली चली गईं लेकिन सूरज को जाने क्या सूझी, वह खाना खाकर कमरे में सोने गया और इसी दौरान उसने मौत को गले लगा लिया। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सूरज ने रात में फांसी लगाई थी। सूरज के दो बड़े भाइयों में एक गीडा और एक आरकेबीके में काम करते हैं। बेटे के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर मां दिल्ली से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने भी कर ली थी खुदकुशी
सूरज का एक भाई भी आत्महत्या कर चुका है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब एक साल पहले उसने छत से कूदकर उसने जान दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें