फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से फंसकर सड़क पर घिसटता रहा बालक, मौत
विज्ञापन

पेट्रोल खत्म होने पर ट्रक में टोचन करके ले जा रहा था बाइक
बाइक चला रहा युवक फरार, पीछे बैठा था बालक, पहचान नहीं हो सकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलीपार इलाके के बाघागाढ़ा के पास ट्रक के पीछे हाथ मे रस्सी बांधकर बाइक टोचन कर ले जा रहे करीब 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठा बालक सड़क पर आ गया और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। बालक का शव सड़क पर ही छत, विक्षत मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर ड्राइवर को ट्रक सहित पकड़ लिया। घटना सोमवार को तड़के करीब तीन बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

बेलीपार थानेदार अनिल सिंह के मुताबिक ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को तड़के नौसड़ से थोड़ा आगे उसे बाइक सवार दो लोग मिले थे। उसे ट्रक लेकर सहजनवां जाना था लेकिन रास्ता भटक गया था। बाइक सवारों से रास्ता पूछा तो उन लोगों ने कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया है। रस्सी दे दो टोचन करके चलते हैं। मुझको भी वहीं जाना है। चालक उनकी बात मान गया और रस्सी देकर बाइक को टोचन कर दिया। पीछे बैठा बालक रस्सी पकड़े हुए था। रास्ते में झटका लगने पर बालक नीचे आ गया और बाइक सवार फरार हो गया। चालक को भी इसका एहसास थोड़ी दूर जाने के बाद हुआ, तब तक बालक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस सहजनवां और आसपास के थानों से मदद से बालक की पहचान में जुटी है। चालक की पहचान मिर्जापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दोदली गांव निवासी बादल भारती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें