फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल ले जाते वक्त मोबाइल चोरी का आरोपी फरार

Mon, 30 Jul 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। मोबाइल फोन चोरी का आरोपी जेल ले जाते वक्त सिपाहियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। जीआरपी की टीम ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन


जीआरपी ने मोबाइल फोन चोरी के आरोप में झंगहा के संदीप को रविवार को गिरफ्तार किया था। जीआरपी थाने में लिखा पढ़ी के बाद संदीप का चालान कर उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बताया जाता है कि जेल ले जाते समय वह सिपाहियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। सिपाहियों ने उसका पीछा किया, लेकिन भीड़ का होने के चलते वह पकड़ में नहीं आ पाया।

घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में सिपाहियों की टीमें उसकी तलाश के लिए लगाई गईं। हालांकि देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसपी जीआरपी पुष्पांजलि ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें