फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने का आरोपी जियान गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 07:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
राजघाट के मदरसा चौराहे पर सन्नी वर्मा को गोली मारने के आरोपी जियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से असलहा भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर गोली मारी थी। उधर, लखनऊ में भर्ती सन्नी वर्मा की तबीयत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


मदरसा मोहल्ला निवासी तथा गहने बनाने के कारीगर सन्नी वर्मा को दोस्त ने फोन कर बुलाया था। वहां पहले से मौजूद जियान ऑटो में शराब पी रहा था। वहीं पर सन्नी वर्मा भी गया था। शराब पीने के दौरान ही जियान का किसी बात पर सन्नी से विवाद हो गया। आरोप के मुताबिक जियान ने पास में रखे असलहे से सन्नी को गोली मार दी। घायल सन्नी के शोर पर आसपास के लोग पहुंचे। मौके से जियान फरार हो गया था।

घायल सन्नी को पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस सन्नी वर्मा के भाई की तहरीर पर जियान के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने जियान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें