फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर 80 हजार के गहने ले उड़े उचक्के

Mon, 12 Mar 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र के मुंडेरी गढ़वा गांव में सोमवार को बाइक से आए दो उचक्कों ने गहने चमकाने का झांसा देकर महिला के 80 हजार रुपये के गहने लेकर चंपत हो गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटे उचक्के फरार हो गए।
विज्ञापन


कुशीनगर के मथौली बाजार निवासी एखलाक की शादी पिपराइच के मुंडेरी गढ़वा गांव में हुई है। पत्नी रेहाना खातून मायके आई हुई हैं। दोपहर करीब एक बजे बाइक से आए दो उचक्कों ने रेहाना से गहने साफ करा लेने को कहा। भरोसा जीतने के लिए पहले उचक्कों ने बर्तन साफ करने के लिए प्रेशर कुकर मांगा। पाउडर से कुकर चमका दिया। रेहाना ने इसके बाद पायल दिया तो उचक्कों ने एक बर्तन में रखे पानी में पाउडर डाला और उसमें पायल डुबोकर साफ कर दी।

जब रेहाना को गहने चमकने का भरोसा हो गया तो उन्होंने सोने के दो मंगलसूत्र व कान का झुमका दिया। उचक्कों ने महिला को झांसा देकर जेवर निकाल लिए और बर्तन को गर्म करने को कहा। जैसे ही महिला बर्तन को गर्म करने घर के अंदर गई, दोनों उचक्के फरार हो गए। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें