फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर महिला की हत्या

Sun, 26 Nov 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
चरड़ाव गांव के चोरमा नाले में रविवार की सुबह महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान और शरीर रस्सी में लपटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। रविवार की सुबह नाले में शव उतराने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच जुटे प्रधान और ग्रामीणें की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला के गले पर लाल और काले रंग के कसे जाने के निशान थे और शरीर में रस्सी लिपटी थी। मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। महिला साड़ी में थी और गले में मंगलसूत्र भी था। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कर रस्सी के सहारे ही पुल से नाले में शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें