फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर शूटर मुलायम और राजकुमार साथियों के साथ गिरफ्तार 

Wed, 15 Nov 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शातिर शूटर मुलायम यादव उर्फ डब्लू और राजकुमार सिंह को उसके दो साथियों के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। मऊ का रहने वाला राजकुमार सिंह और मुलायम यादव गुलरिहा थानाक्षेत्र में ठहरे थे। पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग ने कैथवलिया गांव के प्रधान राजू यादव और गगहा के यशवंत की हत्या की सुपारी ली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मंगलवार रात उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच तमंचे और एक राइफल बरामद हुए हैं। प्रधान को मारने की सुपारी उसी गांव के एक पूर्व प्रधान के बेटे ने दी थी। पूछताछ के बाद एसटीएफ की सूचना पर बुधवार को सीतापुर में गैंग के सदस्य गगहा के रिआव निवासी साधु यादव को भी तीन असलहों के साथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


लगभग 15 महीने पहले खोराबार के कैथवलिया के तत्कालीन ग्राम प्रधान अवधेश यादव की स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। वह उस वक्त पंचायत से भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस हत्या में वर्तमान प्रधान राजू यादव का नाम सामने आया था, वह जेल भी गए थे। एसटीएफ सूत्रों की माने तो अवधेश के बेटे अनिकेत ने ही मुलायम यादव को प्रधान राजू की हत्या की सुपारी दी थी। उसकी मुलायम से मुलाकात देवरिया जेल में हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद से ही मुलायम हत्या की योजना बना रहा था। उसे इसके लिए कुछ एडवांस धनराशि भी मिली थी।

लगभग पांच से छह महीने पहले हुए उपचुनाव में राजू यादव को जीत मिली और वह प्रधान हो गए, तभी से दोनों परिवारों में रंजिश और बढ़ गई। अभी हाल ही में चौरीचौरा पुलिस ने राजू यादव को चार पहिया वाहन में असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। इस समय वह जमानत पर है। एसटीएफ ने देर रात तक पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की तो गगहा के यशवंत नाम के युवक की हत्या की सुपारी लेने की बात भी सामने आई। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि साधु असलहा लेकर आ रहा है और बुधवार को ही दोनों की हत्या करनी थी। इसके बाद ही पुलिस ने साधु को सीतापुर में तीन असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें