फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्र्रक चोरी में भी फंसे प्रधान पति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पुलिस से उलझने के बाद अब कोल्हुई निवासी सुभाष की पूरी कुंडली खुलने लगी है। सुभाष के ट्रक चोरी कराए जाने का भी मामला सामने आया है। उनके घर से दस ट्रक, एक जेसीबी व एक ट्राली कब्जे में लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि इसमें से ज्यादातर गाड़ियां चोरी की हैं। नंबर के आधार पर उसकी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। उधर, गांव में भारी फोर्स के पहुंचने की वजह से सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों के घर भी दबिश दी है।
बुधवार की शाम पुलिस से विवाद के बाद सुभाष के काले कारनामे सामने आने लगे हैं। पुलिस पहले तो सिर्फ विवाद को लेकर ही गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। लेकिन इसी बीच रिकॉर्ड में पुरानी शिकायतें भी सामने आ गईं। जिसके आधार पर यह पता चला है कि सुभाष ट्रकों की चोरी कराकर चलवाता है और उसका खरीद-फरोख्त भी करता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने उसके ठिकानों से ट्रक व अन्य वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की है। सुभाष पर पशु तस्करी का भी आरोप है। वहीं गांव में भारी फोर्स के पहुंचने की वजह से उन लोगों को भी परेशान होना पड़ा, जिनका इस मामले से कोई लेना देना ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप
प्रधान सरिता ने पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। सरिता ने बताया कि पुलिस के आने पर घर में किसी भी पुरुष के न होने की जानकारी दी गई मगर पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गई। वीडियो बनाने की कोशिश करने पर पुलिस ने मोबाइल छीन लिया।
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें