गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज कांड में जेल में बंद डॉ. कफील खान से मिलने बुधवार को उनकी पत्नी डॉ. शबिस्ता बच्चे के साथ पहुंचीं। शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली बार जेल पहुंचे बच्चे और पत्नी से मुलाकात के दौरान कफील काफी भावुक हो गए। वह कभी बच्चे का माथा चूमते, कभी गले लगाते नजर आए। मुलाकात का सिलसिला करीब 50 मिनट तक चला। इस दौरान डॉ. शबिस्ता ने पति को ढांढस भी बंधाया। मुलाकात खत्म हुई तो दोनों की आंखें भर्र आइं।
डॉ. शबिस्ता को दूसरी पाली में कफील से मुलाकात का समय दिया गया था। गोद में बच्चे को लेकर जेल में दाखिल हुईं डॉ. शबिस्ता के पास फल, कपड़े और अन्य सामान थे। मुलाहिजा बैरक में डॉ. कफील तक मुलाकात का संदेह पहले ही पहुंचा दिया गया था।
बताते चलें, मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चों की मौत में मुकदमा दर्ज होने के बाद से डॉ. कफील फरार थे। शनिवार को उनको गिरफ्तार किया गया। रविवार को क्राइम ब्रांच ने डॉ. कफील के मुलाकात कर बाहर निकल रहे भाई आदिल को हिरासत में लिया था। इसके बाद बुधवार को उनकी पत्नी बच्चे के साथ पहुंची थीं। वहीं पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव और डॉ. पूर्णिमा से बुधवार को किसी की मुलाकात नहीं लगी थी।
कोट
डॉ. कफील खान से मुलाकात के लिए उनकी पत्नी बच्चे के साथ पहुंची थीं। नियम से मुलाकात कराई गई। बुधवार को डॉ. दंपती से किसी की मुलाकात नहीं लगी थी। : डॉ. रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक