फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर पीएफ कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Wed, 18 Oct 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। शास्त्रीनगर कॉलोनी में रिटायर पीएफ कर्मचारी भोला नाथ तिवारी (64) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बुधवार की सुबह अंत्येष्टि के लिए परिवार वाले शव को लेकर जा रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हत्या की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान एसपी नार्थ गणेश साहा भी मौके पर पहुंच थे। एसपी ने बताया कि फोन करने वाले ने छोटे बेटे पर ही आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


मूलरूप से सिद्धार्थनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के इमीलीडीहा गांव निवासी भोला नाथ तिवारी पीएफ कार्यालय में कार्यरत थे। नौकरी के दौरान ही उन्होंने शास्त्रीनगर में मकान बनवा लिया था। वर्ष 2014 में रिटायर होने के बाद वह घर पर ही रहते थे। दो बेटों में बड़ा बेटा रश्मिकांत मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। छोटा बेटा रजनीकांत व चार लड़कियों में छोटी बेटी भोला नाथ के साथ रहती थी। बुधवार की सुबह उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घरवाले नेचुरल मौत बताते हुए अंत्येष्टि की तैयारी में जुट गए। तैयारी पूरी कर शव को पिकअप से घाट पर ले जा रहे थे कि पुलिस को हत्या की सूचना मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान हैं, जांच के बाद वजह साफ होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें