फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में घुसकर प्रिंसिपल पर ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगज। बापू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी के कार्यालय में घुसे बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें जानमाल की धमकी दी। वे करीब आठ महीने पहले प्रिंसिपल की गाड़ी पर हुए पथराव के मामले में सुलह का दबाव बना रहे थे। दिनदहाड़े विद्यालय में असलहा लहराए जाने से अफरातफरी मच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

छात्रों के बीच 18 मार्च 2017 को हुए आपसी विवाद के बाद कुछ उपद्रवियों ने प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। इस मामले में प्रिंसिपल ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अब प्रिंसिपल पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी अपने कार्यालय में बैठे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान पलिया निवासी शिव यादव, मुन्ना यादव, दिनेश यादव एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे। चारों बदमाश सामने वाली कुर्सी पर बैठ गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर तमंचा तानकर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे। जानकारी होते ही विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने जब घेरेबंदी शुरू कर दी तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ पीपीगंज सौरभ राय ने बताया कि प्रिंसिपल का बयान ले लिया गया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें