बड़हलगंज (गोरखपुर)।
महिलाओं की मदद से अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले ललकू यादव की तलाश दो थाने की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। मऊ के दोहरीघाट थाने में भी ललकू यादव के खिलाफ केस दर्ज है। बड़हलगंज पुलिस की मदद से दोहरीघाट पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन ललकू हाथ नहीं लगा है।
गुरुवार को सीओ बांसगांव के नेतृत्व में दोहरीघाट और बड़हलगंज थाना की पुलिस ने ललकू के घर पर छापेमारी की। दो घंटे तक सघन तलाशी के बाद पुलिस ने घर की महिलाओं से भी पूछताछ की और उसे संभावित ठिकानों की जानकारी ली। 15 दिन पूर्व भी पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की थी। ललकू वीडियो क्लिप तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल करता है और मना करने पर कोर्ट के जरिए रेप का केस दर्ज करा देता है। दोहरीघाट और बड़हलगंज थाने में ऐसे कई लोगों पर केस दर्ज हैं, जिसकी जांच में यह सच्चाई सामने आई। सीओ की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।