फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रही महिला से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से लौट रहीद्वमहिला से लूटी चेन
विज्ञापन

इंदिरापुरम के वैभवखंड में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सत्संग से लौट रही महिला से चेन लूट ली। आरोप है कि घटना के चंद मिनट बाद ही लैपर्ड मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का पीछा तक नहीं किया।
विज्ञापन

मूलरूप से संत कविनगर खलीलाबाद निवासी एसके त्रिपाठी वैभवखंड के एचआरसी अपार्टमेंट में पत्नी शशि त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा स्थित जेएस ग्रुप की शाखा में ज्वाइंट जीएम हैं। बृहस्पतिवार शाम को उनकी पत्नी पास ही एक सत्संग में गई थीं। शाम करीब 6:30 बजे घर लौटते समय जब वह आईसीआईसीआई बैंक के पास पहुंची। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश ने उनके गले से चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। आरोप है कि चंद मिनट में पुलिस की लैपर्ड मौके पर तो पहुंची, लेकिन बदमाशों का पीछा नहीं किया। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यदि पुलिसकर्मी की लापरवाही की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें