फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में खाली हाथ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल निवासी सुनील चौधरी हत्याकांड में खोराबार पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। करीब दो माह से जांच में जुटी पुलिस हत्या की वजह तक का पता नहीं लगा पाई है। इससे निराश सुनील चौधरी के घर वालों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

खोराबार के बुद्ध बिहार पार्ट सी निवासी सुनील चौधरी 21 जुलाई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। चार दिन बाद उनकी लाश तारामंडल के नौका बिहार के पास मिली। सुनील की मां नीतू देवी ने थाने में तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की गई। कॉल डिटेल के आधार पर कातिल की तलाश शुरू हुई, मगर दो माह बीत गए, पुलिस अब तक खुलासा तो दूर हत्या की वजह तक का पता नहीं कर पाई। इकलौते बेटे की हत्या के बाद इंसाफ के लिए घर वाले पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को एसएसपी से मिलकर सुरेश चौधरी व अन्य लोगों ने सुनील के कातिलों को पकड़ने की मांग की। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसओ खोराबार से इस बाबत जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें