फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बेहोश कर चुरा ले गए लाखों के जेवरात

Thu, 11 Apr 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात घर में अकेली सोई वृद्ध महिला को बेहोश कर चोर लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े, नकदी आदि उठा ले गए। बदमाश लोहे के गेट को आरी से काटकर अंदर घुसे थे। सूचना के तीन घंटे बाद तुर्कपट्टी पुलिस, फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि खुली खिड़की होने से चोरों ने स्प्रेयर से दवा छिड़कर बुजुर्ग महिला को बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन


बेलवा बुजुर्ग गांव के मुकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत सिंह अपने छोटे भाई के साथ विदेश में रहते हैं। उनकी मां मनोरमा देवी अपनी बहू के साथ लखनऊ में रहती हैं। मंगलवार को मनोरमा देवी खेतीबारी देखने घर बेलवा आई थीं। बुधवार की रात में खाना खाकर सो रही थी। गांव वालों के अनुसार, सुबह छह बजे मनोरमा के रोने की आवाज सुनकर लोग जुटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गए।

लोहे के मेन गेट को खोलने के लिए ब्लेड से से कुंडी को काटने का प्रयास किया गया था। घर से दो सूटकेस ,तीन बाक्स तथा एक आलमारी गायब था । खेत देखने गए एक व्यक्ति ने गन्ने के खेत में आलमारी, सूटकेस, बाक्स आदि फेंकने की जानकारी दी। इसी बीच किसी ने यूपी-100 को फोन कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने घटना की जानकारी ली, लेकिन एसओ को पांच किलोमीटर आने में तीन घंटे से अधिक समय लग जाने पर पीड़ित और गांव वालों ने नाराजगी जाहिर की। मनोरमा देवी के अनुसार, चोरों ने कंगन, चेन, हार, झुमका आदि सोने के करीब आठ लाख रुपये के जेवरात, छह हजार रुपये तथा कीमती कपड़ों का सूटकेस अपने साथ ले गए। मनोरमा देवी ने बताया कि थाने पर तहरीर दे दी है।

एसओ के जवाब से ग्रामप्रधान हैरान
गांव में हुई चोरी की घटना की सूचना के तीन घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से गांव वालों में नाराजगी है। इसी बीच ग्रामप्रधान अनिल निर्मल ने एसओ से बात की तो एसओ का जवाब था कि चोरी क्या आपके घर हुई है? यह सुनकर वह हैरान रह गए। इस प्रकार के जवाब की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदार होने की वजह से एसओ को फोन किया। एसओ का जवाब कत्तई उचित नहीं। जबकि एसओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें