फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार में हत्या कर फेंका गया शव मिला

Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जगदीशपुर (खोराबार)। खोराबार के बहरामपुर गांव के सामने हाइवे किनारे मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मार हत्या कर फेंका गया शव मिला। उसके सिर पर गोली मारी गई थी। पुलिस ने शव शिनाख्त की कोशिश की। उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके शरीर पर कपड़ों को देखकर आशंका जताई जा रही थी कि वह किसी बैंड पार्टी का डांसर था। उसके बाएं हाथ पर राजू कुमार ठकराल नाम का गोदना था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात एक बजे के करीब पुलिस को शव मिलने की जानकारी मिली थी। शव के शरीर पर युवती की तरह कपड़े थे। उसके सिर पर आगे और पीछे गोली मारने जाने के निशान मिले हैं। हालांकि आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी थी। पुलिस जांच कर रही है कि आसपास के इलाके में कहीं शादी समारोह था, या नहीं। हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस को कुछ खास सुराग नहीं हासिल नहीं हो सका है। एसओ खोराबार ने कहा कि शव शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। शक है कि हत्या कहीं और की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें