फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला चटकाकर दुकान से नकद समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के सुगापाक स्थित कस्बे में मंगलवार की रात शटर का ताला तोड़कर दुकान से नकदी, बर्तन समेत हजारों का कपड़ा चोर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पटेहरा पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

पतेरी गांव के मूल निवासी राजेश जायसवाल मड़िहान के सुगापाक इलाके में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने मकान में ही बर्तन की दुकान खोल रखी है। दुकानदार ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद ऊपर वाले मंजिल पर सोने के लिए चला गया। रात के समय चोर ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। 25 हजार रुपये नकदी, पीतल का दस हंडा व मंहगे गारमेंट्स समेट कर ले गए। पटेहरा चौकी इंचार्ज राजेश चौबे ने बताया कि मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें