फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान निर्माण के समय पुरानी दीवार ढही, युवक की मौत

Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार। खोराबार थाना क्षेत्र के रजहीं वनटांगिया में रविवार को मकान निर्माण के दौरान पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उसे 1.20 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन


गंगा निषाद का बेटा उमेश निषाद (28) मजदूरी करके जीवन यापन करता र्था। इंट की कच्ची दीवार के सहारे टीनशेड डालकर परिवार के लोग रहते थे। बीते दिनों उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत रकम मिली थी। जिसके बाद वह अपना मकान बनवाने में जुटा हुआ था। रविवार को वह सीमेंट और बालू का गारा बनवा रहा था इस दौरान पुरानी दीवार अचानक गिर गई।

मलबे में दबकर उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उमेश चार भाइयों में छोटा था। उमेश अपने पीछे पत्नी सरिता व चार वर्षीय बेटे आयुष को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें