फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए हरियाणा से बुलाया और 90 हजार ठगकर फरार

Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरियाणा के दो युवकों को शादी के लिए कुशीनगर बुलाकर महिला उनसे 90 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गई है। महिला ने दो युवतियों को दिखाकर स्टैंप पेपर पर शादी का करार भी करा दिया था। उसके बहकावे में आए युवकों ने रकम दे दी। युवकों ने गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम के कैंप कार्यालय में फरियाद की। आईजी जय नारायण सिंह ने एसपी कुशीनगर को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा के कैथल जिले के कलायत, कैलरम निवासी जगदीश और जोगिंदर शादी के नाम पर जालसाजी के शिकार हुए हैं। दोनों की शादी नहीं हो रही थी। युवकों ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के बलदेव से संपर्क किया। बलदेव ने कुशीनगर की रहने वाली काजल नाम की महिला का मोबाइल नंबर दिया। शादी के लिए परेशान युवकों ने फोन पर काजल से बात की थी।

काजल ने शादी का आश्वासन दिया और दो जनवरी को उन्हें कप्तानगंज बुलाया। रात में जगदीश और जोगिंदर कप्तानगंज पहुंचे और एक होटल में ठहरे थे। फिर शादी के लिए काजल ने रकम की मांग की। झांसे में आकर दोनों ने 50 हजार रुपये दे दिए। 15 हजार रुपये का काजल की परिचित सानिया के खाते में ऑनलाइन भेजा। फिर शादी के नाम पर काजल ने 35 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदवा लिए। तीन जनवरी को दोनों युवकों को महराजगंज कचहरी के पास बुलाया गया। वहां दो युवतियां दिखाई गईं और सौ-सौ रुपये के स्टैंप पेपर पर शादी का करार तैयार करा दिया गया।

ऑटो बुलाने के बहाने हो गई फरार

कचहरी के पास खेल के मैदान में स्टैंप पेपर पर करार होने के बाद काजल ने कोर्ट मैरिज कराने का भरोसा दिलाया। उसके साथ दो युवतियों के अलावा आठ-दस अन्य लोग भी मौजूद थे। फिर कचहरी जाने के लिए ऑटो रिजर्व करने की बात कहते हुए काजल वहां से निकल ली और फिर धीरे-धीरे उसके साथ आए लोग भी खिसक लिए। जगदीश और जोगिंदर अपनी दुल्हनों के आने का इंतजार करते रहे। उनके न पहुंचने पर जब काजल को फोन किया तो उसका कहीं पता नहीं लगा।

कप्तानगंज थाने में नहीं सुनी गई फरियाद

जालसाजी के बाद परेशान युवक कप्तानगंज थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी, मगर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों की फरियाद नहीं सुनी। परेशान होकर दोनों गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर में शिकायत सुनी गई और आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई के लिए कहा गया। फिर भी कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवकों का कहना है कि रकम वापस मिलने पर वे हरियाणा लौट जाएंगे। युवकों ने बताया कि एक बार बात होने पर महिला ने फंसाने की भी धमकी दी। अब आईजी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें