फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद का एक और भाई जेल भेजा गया

Fri, 03 Aug 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट थाने में हंगामा और पुलिस से नोकझोंक के आरोप में भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई शेखर विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। अज्ञात लोगों के पहचान के लिए पुलिस ने वीडियो फुटेज और एलआईयू की रिपोर्ट का सहारा लिया है। हियुवा नेता विवेक सूर्या को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पार्षद के भाई चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मंगलवार को हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह समर्थकों के साथ राजघाट थाने पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि सुनील ने चंदन को थाने से छुड़ाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर सुनील के समर्थकों को खदेड़ा और दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अज्ञात लोगों की पहचान कर पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है। इसी बीच पहचान होने के बाद शेखर विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा भी आरोपी हैं। पुलिस तलाश कर रही है। हंगामे के दौरान ही पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई थी। उसके जरिए भी पहचान की कोशिश की जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें