फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लुटेरे पकड़े गए, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार के रामनगर करजहां के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इन बदमाशों ने लूट की चार घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार कर ली है। ये कई बार जेल भी जा चुके है।
एसपी क्राइम आलोक शर्मा, एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि शनिवार को खोराबार पुलिस ने रामनगर करजहां इलाके में घेराबंदी की थी। इसी दौरान दो बाइक पर पांच संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह सभी को पकड़ा गया। उनकी पहचान खोराबार इलाके के मंझरिया विस्टौल निवासी अमित कुमार, झडवां गांव निवासी सोनू यादव, प्रदीप निषाद, बड़गो निवासी दुर्गेश उर्फ छोटू और डांगीपार निवासी अंशु के रूप में हुई। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो बाइक, पांच मोबाइल फोन, सोने की चेन, कैमरा सहित अन्य सामान बरामद हुआ। सीओ कैंट की निगरानी में स्वाट और सीआईयू की टीम इनसे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


240 लीटर अल्कोहल पकड़ी गई
चौरीचौरा एसओ रामअशीष यादव ने इलाके के अवधपुर गांव में रामदुलारे पुत्र जंगली के मकान में दबिश देकर 240 लीटर अल्कोहल बरामद की। इससे भारी मात्रा में नकली देसी शराब बनाई जाती थी। पुलिस ने धनंजय निषाद, अनिकेष निषाद और इनके पिता रामदुलारे को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें