फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराचौरा में किशोरी से गैंगरेप

विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा। इलाके के एक गांव में रविवार की रात एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौसी के घर आए युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान भी हो गई है।

पीड़ित किशोरी दस दिन पहले ही ननिहाल आई थी। रविवार की रात वह अकेले शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि मौसी के घर आए रुद्रपुर, देवरिया के साहिल प्रजापति अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को रास्ते से जबरन उठा ले गए और उसके साथ रेप किया। किशोरी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सोमवार की सुबह चौरीचौरा थाने पहुंचे किशोरी और उसके घरवालों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से एक साहिल प्रजापति के घर पुलिस ने सोमवार को दबिश भी दी। घरवालों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगरेप के तीन केस से चौरीचौरा पुलिस की मुश्किलें बढ़ीं 
चौरीचौरा में एक सप्ताह में गैंगरेप की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले तीन जुलाई को एक स्कूल में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया था। तीन आरोपियों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि गैंगरेप की एक और घटना ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी है। इन दोनों घटनाओं के अलावा कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का एक और केस चौरीचौरा पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में तीन आरोपियों में दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें