फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने बताया, यहीं गाड़ा था, खोदा तो मिला युवक का शव

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस ने खेत को खोदकर अपह्त युवक शेषनाथ मौर्य की लाश बरामद की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मधुपुर (गोरखपुर)। गोला पुलिस ने प्रेमिका की निशानदेही पर मंगलवार को बड़हलगंज के जगदीशपुर गांव के एक खेत को खोदकर अपह्त युवक शेषनाथ मौर्य की लाश बरामद की। पुलिस पर देर से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए युवक के घरवालों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ गोला और जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला के समझाने पर शाम छह बजे जाम हट सका। दूसरी तरफ पुलिस ने युवक की प्रेमिका, उसके पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गोला क्षेत्र के बेलपार निवासी मीना देवी का बड़ा बेटा शेषनाथ मौर्य दिल्ली में काम करता था। 18 फरवरी को वह रिश्तेदारी की एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। घरवालों के अनुसार 22 फरवरी की रात नौ बजे खाना खाने के बाद उसका फोन बजा और बात करते हुए वह बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से वापस नहीं आया। 24 फरवरी को गगहा के रियांव में सड़क किनारे उसकी बाइक लावारिस मिली थी। गोला थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शेषनाथ के घरवाले एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिले। इसके बाद पुलिस ने सात मार्च को अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शेषनाथ के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला तो अंतिम बार एक नंबर से कई बार बात किया जाना पता चला। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

घरवालों के अनुसार शेषनाथ शादी से पहले गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी बड़हलगंज के जगदीशपुर में हुई थी। शादी के बाद भी दोनों की बातचीत होती थी। शेषनाथ के गायब होने के पीछे संबंधित युवती के हाथ होने का संदेह जताया गया। इस मामले का संज्ञान एसएसपी ने लिया और गोला पुलिस से रिपोर्ट तलब की। इससे सकते में आई पुलिस ने मंगलवार को बड़हलगंज की युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस के साथ दोपहर एक बजे जगदीशपुर गांव पहुंचे। युवती की निशानदेही पर गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में खुदाई कराई तो शेषनाथ का शव निकला। पुलिस के मुताबिक युवक के गले पर कसने के निशान हैं। पुलिस ने क ब्र से ही मृतक युवक के बाइक की चाभी भी बरामद की है। गोला पुलिस की लापरवाही से नाराज घरवालों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति के मोबाइल फोन करके बुलाया था

युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के अनुसार 22 फरवरी की रात 9.22 बजे से लेकर 10.14 बजे तक प्रेमिका ने अपने पति के मोबाइल नंबर से उसे कई बार कॉल किया था। कुल 356 सेकेंड बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक शेषनाथ और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके पति को हो गई थी। उन्होंने युवक को रास्ते से हटाने में साथ न देने पर उसे छोड़ देने की बात कही। इसके बाद उसने युवक को फोन करके बुलाया, फिर ठिकाने लगा दिया।

शव को बोरे में डालकर बांधा, फिर नमक डालकर दफनाया

पुलिस के मुताबिक युवती ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस को बयान दिया है कि उसने, उसके पति और जेठ ने मिलकर शेषनाथ की गला दबाकर हत्या की थी। तीनों ने उसके शव को बोरे में भरकर बांध दिया। शव पर नमक भी डाला ताकि हड्डी तक गल जाए। साथ ही शव को गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। चर्चा यह भी है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को कुछ रकम दी थी, जिसे वापस करने के लिए विवाद हुआ था।

तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था शेषनाथ

शेषनाथ तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मझला भाई गोविंद विदेश में रहता है। छोटा भाई मोनू सब्जी बेचता है। बहन मौसम दसवीं में पढ़ती है। शेषनाथ के पिता छांगुर की मौत हो चुकी है। शव मिलने के बाद शेषनाथ की पत्नी नीतू और मां मीना रो-रोकर बेहोश हो गई। शेषनाथ के दो बेटे हिमांश(4) और प्रियांश(2) वर्ष पूरे परिवार को रोते हुए टकटकी लगाकर देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें