फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से सामान उतारकर आ रहा ट्रक चालक मिला अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-हरदोई के ध्यानार्थ
विज्ञापन


अचेत मिला ट्रक चालक, मौत
- बिहार से सामान उताकर लौट रहा था, जहरखुरानी कर लूट की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बिहार से सामान उतारकर आ रहे ट्रक के चालक बासू (30) बृहस्पतिवार की दोपहर अचेत मिले। बासू को अचेत देखकर खलासी और दूसरे ट्रक के चालक ने पिपरौली चौकी पर सूचना दी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बासू के साथ जहरखुरानी कर लूट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बासू हरदोई के शाहाबाद थानाक्षेत्र के मैलागंज के रहने वाले थे। वह शाहजहांपुर से सामान लेकर बिहार गए थे। सामान उतारने के बाद 75 हजार रुपये किराया लेकर वापस जा रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे खलासी और दूसरे ट्रक के चालक ने बताया कि बासू सहजनवां के कालेसर के पास एक ढाबे के बगल में अचेत पड़े थे। बासू ने सुबह करीब 11 बजे ढाबे पर खाना खाया था। रुपये भी उनकी जेब में नहीं थे। सहजनवां थानेदार सत्यप्रकाश सिंह ने जहरखुरानी और लूट से इंकार किया। देर शाम तक थानेदार को चालक के मौत की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें