फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से फेसबुक पर की दोस्ती, अब मांग रहा ढाई लाख

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की शाहपुर निवासी नितेश सोनकर से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। अब छात्र के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने नितेश पर बेटे को धमकाकर ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। नितेश का कहना है कि उसने रुपये ब्याज पर दिए थे। नितेश ने कृष्ण कुमार की मोटरसाइकिल भी जबरन बंधक रखवाकर चालीस हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने मोटरसाइकिल वापस दिलाई। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी और बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


झंगहा के चितहरी निवासी कृष्ण कुमार सिंह कोतवाली के पक्की बाग में परिवार के साथ रहते हैं। बेटा शाहपुर स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे से नीतेश उम्र में काफी बड़ा है। एक सितंबर को वह पत्नी के साथ लखनऊ गए थे, इस बीच नीतेश ने बेटे पर दबाव बनाकर उनकी बाइक को रामजानकी नगर स्थित अपने परिचित के यहां 40 हजार में बंधक रखवा कर रुपये ले लिए। लौटने पर पुलिस के हस्तक्षेप से बाइक उन्हें वापस मिली। 22 सितंबर को शाहपुर थाने से घर लौटते समय नीतेश अपने दोस्तों के साथ उनका पीछा करते हुए घर पहुंच गया और मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें