फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला कसकर हत्या

Fri, 13 Jul 2018 06:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा के रामूडीहा गांव के सामने ईंट भट्ठे के पास झाड़ी में युवती का शव मिला। उसके गर्दन पर निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट का कोई दूसरा निशान नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। युवती शादीशुदा थी और पहनावे से किसी संभ्रात परिवार की लग रही थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर निकले ग्रामीणों ने झाड़ी में शव देखा। उसके बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी कोशिश की। एसओ चौरीचौरा ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि शव को कहीं से लाकर फेंका गया है। गर्दन पर निशान है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। युवती भूरे रंग का सूट और बादामी रंग की सलवार पहनी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें